रानीखेत : पिलखोली के जंगल में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Share the News

रानीखेत। पिलखोली क्षेत्र के जंगल में बुधवार शाम अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलते हुए रिहायशी मकानों की ओर बढ़ने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को शाम 4:21 बजे अग्निशमन केंद्र रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि पिलखोली के पास जंगल में भीषण आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम अग्निशमन अधिकारी रानीखेत के निर्देशन में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर यूनिट ने देखा कि जंगल की आग तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल रही थी और पास के रिहायशी घरों के लिए खतरा बन चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और एमएफई से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और रिहायशी क्षेत्र सुरक्षित बच गया।

अग्निशमन विभाग की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

आग बुझाने वाली टीम में शामिल रहे:

एलएफएम संदीप सिंह

एफएस ड्राइवर राजकुमार

फायरमैन दिनेश सिंह

दीपक सिंह

अरविंद कुमार

See also  बिहार दिवस की जगह भिटौली सप्ताह मनाए सरकार - मोहन कांडपाल
error: Content is protected !!