रानीखेत : स्व. गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में ब्लड सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

Share the News

रानीखेत चिकित्सालय में ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ,  करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। स्व. गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में ब्लड सेपरेशन यूनिट लगभग 18.73 लाख, क्षतिग्रस्त चाहरदीवारी के निर्माण कार्य जो लगभग 129.42 लाख व जिला योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त दीवार का पुनः निर्माण कार्य जो लगभग 30.00 लाख रुपए से बनाई गई उन सभी का क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँक्टर आर. के. वर्मा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

बता दे क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ब्लड सेपरेशन यूनिट का आज से शुभारंभ हो गया है। अब मरीजो को यहा पर प्लाज़्मा, व्हाइट सेल्स, रेड सेल्स की सुविधा मिल जायेगी। यह स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इन कार्यों के पूर्ण होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मंडल महामंत्री मंजीत भगत, उमेश पंत, गणेश राम, मोहन नेगी, मुकेश पांडेय, रमेश सिंह खनायत, भाजपा कार्यकर्ता सहित चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

See also  हल्द्वानी : नर्सिंग स्टाफ की मांगों को लेकर हरीश पनेरू ने स्वास्थ्य महानिदेशक से दुरभाष पर की वार्ता, मुख्यमंत्री आवास में धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
error: Content is protected !!