जूनियर हाई स्कूल पतंगांव, भिकियासैंण में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Share the News

जूनियर हाई स्कूल पतंगांव, भिकियासैंण में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ज्योति पंत ने हासिल किया प्रथम स्थान, अंजली द्वितीय और भारती भंडारी रहीं तृतीय

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव, भिकियासैंण में विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा ज्योति पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 की अंजली ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 8 की भारती भंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना पांडे ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में लेखन क्षमता, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न परीक्षाओं एवं भविष्य की शैक्षिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में भी मदद मिलती है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ निबंध, भाषण, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उनमें छिपी प्रतिभा को सामने लाया जा सके।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  उत्तराखंड में भी होने वाला था राज रघुवंशी जैसा हत्‍याकांड! पत्‍नी ने मंगाया आनलाईन हथौड़ा और फिर....
error: Content is protected !!