अल्मोड़ा : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, सल्ट में 200 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Share the News

अल्मोड़ा। सल्ट विधायक आवास में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक महेश जीना के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा सल्ट क्षेत्र की 200 से अधिक मातृ शक्ति एवं युवाओं ने भाजपा की रीति-नीति और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष कैलाश लखेड़ा, जिला पंचायत सदस्य किशोर बवाड़ी, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बॉबी रावत, रोहन बिष्ट, लक्की नेगी, ललित नेगी, जिया मयाल सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

See also  छह माह की जुड़वां बहनों की संदिग्ध मौत, हत्या का अंदेशा
error: Content is protected !!