रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय ने कमांड स्तर पर अपनी श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था का परिचय देते हुए कक्षा 10वीं के परिणामों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 12वीं में क्लास एवरेज के आधार पर प्रथम स्थान हासिल कर गौरवपूर्ण सफलता अपने नाम की।
विद्यालय की इस उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और विद्यालय प्रशासन का कुशल मार्गदर्शन माना जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन Brigadier Vijayant Mahadik तथा प्रधानाचार्य Kamlesh Joshi ने समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, टीम भावना और निरंतर परिश्रम ही विद्यालय की सफलता की पहचान है।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय टीम Army Public School Ranikhet के सामूहिक प्रयासों और विद्यार्थियों की अथक मेहनत को दिया। विद्यालय की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

