रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर रखा मौन

रानीखेत। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे, जिन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का कार्य किया। उन्होंने तकनीकी क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर देने तथा भारत को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि युवाओं की आशा, किसानों की आवाज और भारत के भविष्य के प्रतीक थे। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अगस्त लाल साह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, पंकज गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, रुद्र माहरा, नवीन चंद्र नैनवाल, सुरेंद्र पवार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  हल्द्वानी : नेशनल गेम्स की धूम, तीसरे दिन खो- खो प्रतियोगिता में जबरदस्त रहा मुकाबला
error: Content is protected !!