62 में दूल्हा बने संजय मिश्रा? महिमा चौधरी के साथ शादी के वायरल वीडियो के बीच सामने आईं पत्नी किरण मिश्रा

Share the News

संजय मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. 62 साल के एक्टर की एक वीडियो वायरल हो रही है।

जिसमें वो महिमा चौधरी के साथ शादी के कपड़ों में नजर आ रहे हैं. संजय और महिमा दोनों ने ही रेड कलर के कपड़े पहने हुए हैं।

लाल रंग के शादी के जोड़े में सजे संजय और महिमा को पैपराजी ने उनकी कथित शादी की बधाई दी. हालांकि, संजय मिश्रा पहले ही किरण से शादी कर चुके हैं।

इसके अलावा, वो इस दिग्गज एक्टर की दूसरी पत्नी हैं. महिमा चौधरी के साथ संजय मिश्रा की कथित तीसरी शादी की चर्चा जोरों पर है, तो आइए जानें उनकी दूसरी पत्नी किरण मिश्रा और वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई।

संजय मिश्रा बिहार में जन्मे और वाराणसी में पले-बढ़े. वहीं, उनकी दूसरी पत्नी किरण मिश्रा उत्तराखंड की पहाड़ियों में बसे पिथौरागढ़ नाम के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं. कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी का खूबसूरत गांव भारत-नेपाल सीमा के पास कहीं स्थित है. संजय ने यह भी बताया कि किरण से मिलने से पहले, उन्होंने उनके जन्मस्थान के बारे में कभी सुना भी नहीं था. संजय के साथ इस इंटरव्यू में किरण भी हिस्सा बनी थीं. जब उनसे पूछा गया कि कैसे उन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ।

संजय मिश्रा की हुई थी अरेंज मैरिज

संजय मिश्रा ने बताया कि वो उन्होंने पहले शादी की थी और प्यार उसके बाद हुआ था.उनकी अरेंज मैरिज हुई थी और बताया कि उनके पिता के निधन के बाद, संजय की मां चाहती थीं कि वह शादी करके अपना परिवार शुरू करें।

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए संजय ने कहा कि किरण से मिलना उनकी किस्मत में था. अभिनेता ने बताया कि उन्हें पहाड़ों के बीच किरण मिलना तय था. खबरों के मुताबिक संजय और किरण की शादी 2009 में हुई थी।

बता दें कि संजय मिश्रा और महिमा चौधरी ने असल में शादी नहीं की है।

वह संजय मिश्रा के साथ अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ कर रही हैं। फिलम के प्रमोशन के लिए महिमा चौधरी ने दुल्हन का अवतार लिया है। जबकि संजय मिश्रा दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं।

See also  नये साल जश्न पर उत्तराखंड में खूब छलके जाम, गटक लिए 225 करोड़ रुपये की शराब
error: Content is protected !!