अल्मोड़ा : धौलादेवी ब्लॉक संसाधन केंद्र में दो दिवसीय बुनियादी साक्षरता प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ 

धौलादेवी ब्लॉक संसाधन केंद्र  में दो दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का विकासखंड स्तरीय फॉलोअप प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ 

अल्मोड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी  प्रेमा बिष्ट व ब्लॉक समन्वयक श्री दिनेश चंद्र आर्य की उपस्थिति में सुबह की प्रार्थना के साथ हुआ ।

शुभारंभ इसमें उपस्थित विभिन्न संकुलों के अध्यापकों द्वारा पूर्व में किए गए अनुभवात्मक प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों का सबके समक्ष अपने विद्यालय में बनाएं टीएलएम/प्रोजेक्ट के द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस प्रस्तुतीकरण में सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों द्वारा बताया गया निपुण स्कूलों में सीखे गए अनुभवों को अपने स्कूल में किस तरह लागू किया और इससे स्कूल के शैक्षिक व भौतिक वातावरण में काफी उत्तम प्रभाव दिखा।

प्रशिक्षण में संदर्भ दाता की भूमिका श्री जितेंद्र तिवारी ब सहयोगी संस्था एपीएफ से मनीषा व निधि व शिक्षक मनोज कुमार,गिरीश सिंह,मंजुश्री आदि उपस्थित रहे ।

ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलादेवी में अंत में ब्लॉक समन्वयक द्वारा प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का समापन हुआ।

See also  बदहाल सिस्टम की भेंट चढ़ा नवजात; इलाज के लिए एसटीएच से एम्स तक भटकता रहा नवजात, भर्ती न मिलने पर निजी अस्पताल में तोड़ा दम
error: Content is protected !!