परिषदीय बोर्ड परीक्षा 202526 के घोषित होने के उपरांत विद्यालय में विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन
कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित होने के बाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर में विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विद्यालय के परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी और राहुल भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 65 तथा इंटरमीडिएट में 141 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.06 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 91.48 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल में छात्र वर्ग में अभिनव नेगी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि छात्रा वर्ग में विभूति गौड़ ने 86.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट के मानविकी वर्ग में रोहित भट्ट ने 92.2 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में अभिषेक आदर्श ने 88.8 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग में विपुल सिंह रावत ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कालिका प्रसाद नैथानी एवं उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला ने सभी टॉपर्स को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली सहित भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, राजन कुमार, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, संगीता रावत, संगीता कुकशाल, मधुबाला नौटियाल, नंदिनी नैथानी, बिनीता बिष्ट, साक्षी अग्रवाल, प्रेम नेगी और सच्चिदानंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

