RTI का असर: जिला अस्पताल अल्मोड़ा में लगा नया सिटिजन चार्टर, मरीजों को मिलेगी राहत

अल्मोड़ा। वर्षों से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट Sanjay Pandey के प्रयासों से Pandit Har Govind Pant District Hospital में नया सूचना पट (सिटिजन चार्टर) स्थापित कर दिया गया है।

अस्पताल के मॉल रोड स्थित मुख्य द्वार के पास, लिफ्ट के समीप लगाए गए इस सूचना पट का उद्देश्य आम जनता को आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। लंबे समय से अस्पताल का पुराना सूचना पट अपडेट नहीं हुआ था, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को विभागों, कक्ष संख्या और उपलब्ध सेवाओं की सही जानकारी प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

नए सिटिजन चार्टर के माध्यम से अब अस्पताल में आने वाले लोगों को विभिन्न विभागों, डॉक्टरों की उपलब्धता, कक्ष संख्या और सेवाओं से जुड़ी अद्यतन जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे न केवल मरीजों की परेशानी कम होगी, बल्कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भले ही छोटा बदलाव लगे, लेकिन आम जन के लिए बड़ी राहत साबित होगा। यह पहल दर्शाती है कि यदि जनहित के मुद्दों को लगातार उठाया जाए, तो सकारात्मक बदलाव संभव है।

See also  अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला, CBI जांच भटकाने का आरोप
error: Content is protected !!