विद्या मंदिर जानकीनगर कोटद्वार में छात्र संसद व कन्या भारती चुनाव संपन्न, कनुप्रिया बनीं प्रधानमंत्री

Share the News

कोटद्वार। जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सत्र 2026 के लिए छात्र संसद एवं कन्या भारती के चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए।

विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन, चुनाव चिन्ह वितरण एवं प्रचार-प्रसार जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यालय के परीक्षा एवं मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री पद के लिए कनुप्रिया, केशव, आदर्श जुयाल एवं बंटी सिंह ने नामांकन कराया था, जबकि सेनापति पद हेतु आदित्य शर्मा, देव राणा, उमंग और प्रतीक मैदान में थे।

इसी प्रकार उपप्रधानमंत्री, उप सेनापति, कन्या भारती अध्यक्ष एवं सचिव पदों के लिए भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

छात्र संसद प्रभारी राजन कुमार शर्मा की देखरेख में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया। मतगणना के बाद प्रधानमंत्री पद पर कनुप्रिया विजयी घोषित हुईं।

उपप्रधानमंत्री पद पर आयुष रावत, सेनापति जूनियर पद पर उमंग खांसुली, सेनापति सीनियर पद पर आदित्य शर्मा, उप सेनापति पद पर आराध्या बिष्ट, कन्या भारती अध्यक्ष पद पर पलक कनोरिया तथा सचिव पद पर अंशिका रावत निर्वाचित हुईं।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार विजयी प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार प्रातः वंदना सत्र में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को सेक्टर मजिस्ट्रेट, चुनाव अधिकारी एवं मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, रोहित बलोदी, राहुल भाटिया, राकेश चमोली, भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

See also  उत्तराखंड को दो स्वर्ण समेत 10 और मेडल मिले, 77 पहुंची पदकों की संख्या
error: Content is protected !!