रानीखेत में एसएसबी का योग अभ्यास सत्र आयोजित, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 अभियान को मिली गति

Share the News

सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026’ का “100 दिवसीय अभियान” योग अभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तत्वावधान में तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB) सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में बुधवार को सीमान्त मुख्यालय परिसर में योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) द्वारा शुरू किए गए ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026’ के 100 दिवसीय काउंटडाउन अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

योग सत्र में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने बल कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही आधुनिक जीवनशैली और तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच योग के वैज्ञानिक महत्व तथा शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के सभी बल कर्मियों ने उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक भावना के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 को सफल बनाना तथा ‘स्वस्थ बल, सुरक्षित सीमा’ के संकल्प को मजबूत करना रहा।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के योग कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि बल कर्मी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तैयार रह सकें।

See also  आज का राशिफल : 20 जून 2025
error: Content is protected !!