रानीखेत में जंगल की आग पर फायर टीम ने पाया काबू, पंचायत घर के पास लगी थी भीषण आग

Share the News

रानीखेत। फायर स्टेशन रानीखेत की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जंगल में लगी आग पर बड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक काबू पाया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को सुबह 11:44 बजे फायर स्टेशन रानीखेत के पीएफटी पर सूचना प्राप्त हुई कि बजोल से लगभग 3 किलोमीटर दूर डोरब गांव हल्द्वानी रोड स्थित पंचायत घर के पास जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल वाहन सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि जंगल में तेजी से आग फैल रही थी। फायर कर्मियों ने हाई प्रेशर होज रील की सहायता से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वाहन का पानी समाप्त होने के बाद दोबारा पानी भरकर आग पर लगातार पानी की बौछार की गई तथा पीट-पीटकर आग को पूरी तरह बुझाया गया।

फायर टीम की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र और पंचायत घर को संभावित नुकसान से बचा लिया गया।

घटनास्थल पर फायर टीम में एलएफएम दिनेश कुमार, एफएस चालक रमेश सिंह तथा फायरमैन जयबीर सिंह और अरविंद कुमार मौजूद रहे।

See also  14 नक्सलियों का हुआ एनकाउंटर, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
error: Content is protected !!