नैनीताल के युवा व्यापारी वैभव अग्रवाल की संदिग्ध मौत, बाजार में शोक की लहर

Share the News

नैनीताल। मल्लीताल बाजार के व्यापारी एवं शेरवानी लॉज प्राधिकरण कंपाउंड निवासी वैभव अग्रवाल की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से नगर में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार वैभव अग्रवाल के पिता नागेंद्र सर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वैभव की मल्लीताल स्थित इंदिरा मार्केट में स्टेशनरी, कॉपी-किताब की दुकान है और वह क्षेत्र के जाने-माने व्यापारियों में शामिल थे।

बताया गया कि शनिवार रात भोजन करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर स्थानीय सभासद लता दफौटी और अन्य लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार सुबह पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, परिचित और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

वैभव अग्रवाल के आकस्मिक निधन से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

See also  अल्मोड़ा : सल्ट में विकास और जनसंपर्क से मजबूत हो रही महेश जीना की पकड़, चुनाव से पहले बढ़ा राजनीतिक कद
error: Content is protected !!